जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बच्चों को उनकी जड़ों से जोड़ने के लिए अनूठा कदम उठाया गया है। यहां किताबी शिक्षा के साथ स्थानीय संस्कृति, कला और व्यावहारिक जीवन मूल्यों को स्कूली पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा बनाया जा रहा है।  इसके तहत सरकारी विद्यालयों में अब स्थानीय बुनकर-बढ़ई को भी बतौर शिक्षक जोड़ा जाएगा। उन्हें समुदाय शिक्षक के रूप में स्कूल से जोड़ा जाएगा। ये कारीगर विद्यार्थियों को अपनी पारंपरिक कला और हुनर से रूबरू कराएंगे, जिससे नई पीढ़ी अपने पारंपरिक व्यवसायों और सांस्कृतिक धरोहर से सीधे जुड़ सकेगी।  गौरतलब है कि बच्चों पर पढ़ाई का मानसिक बोझ कम करने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में बैगलेस डे का विशेष प्रावधान किया गया है। बैगलेस डे में छात्र-छात्राएं पारंपरिक गतिविधियों...