फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- नूंह। नूंह में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की बढ़ती संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। इसको लेकर गांव हिरवाड़ी, बसई मेव और नावली स्कूल को 12वीं तक करने की मांग उठी है। मेवात आरटीआई मंच ने इन स्कूलों के अपग्रेड करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। टीम गांवों में जाकर अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर रही। साथ ही शिक्षा विभाग और चंडीगढ़ के अधिकारियों को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। मंच के संरक्षक राजुद्दीन ने बताया कि फरवरी 2022 से यह प्रयास जारी है। छात्र संख्या, भवन और जमीन की स्थिति से जुड़ी रिपोर्ट विभाग को भेजी जा चुकी है। शिक्षा विभाग की तरफ से कई बार रिपोर्ट भेजने के बावजूद अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही स्कूल को 12वीं तक किया जाएगा और जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी। गौरतलब है कि कंसाली, चंदेनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.