भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों और कार्यालयों के लिए सीएफएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन या ऑनबोर्डिंग को अनिवार्य कर दिया है। विभाग के निर्देश के अनुसार, जिले के सभी स्कूलों, बीआरसी, सीआरसी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों को 13 अप्रैल तक हर हाल में यूजर आईडी और लॉगिन पासवर्ड जनरेट करना होगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 से सभी योजनाओं के भुगतान केवल सीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से ही किए जाएंगे। निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं करने पर संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.