धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद। डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) गोविंदपुर में सोमवार को सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को कौशल बोध व बैगलेस-डे का प्रशिक्षण शुरू हुआ। 89 स्कूलों के 178 शिक्षकों को दो दिनों तक प्रशिक्षण देकर विभिन्न जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन एडीपीओ आशीष कुमार एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मीतू सिन्हा ने किया। प्रशिक्षक अनंत शक्ति एवं सुमन सिंह की ओर से शिक्षकों को यह बताया जा रहा है कि बच्चों को किस प्रकार व्यावसायिक शिक्षा की ओर उन्मुख किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...