मुख्य संवाददाता, अगस्त 27 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए 15 अगस्त से शुरू हुए 'स्कूल ठीक करो' अभियान के बीच सोशल मीडिया पर परिषदीय स्कूलों के भ्रामक वीडियो वायरल करने को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। प्रयागराज में दो स्कूलों से जुड़े मामले में बीएसए अनिल कुमार ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है और अब गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने कौंधियारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कुआं में शौचालय, सड़क, पेयजल और विद्युत कनेक्शन न होने की सूचना शेयर की थी। इस पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने खुद प्रधानाध्यापिका पूनम साहू से फोन पर विद्यालय में उपलब्ध पानी, बिजली, सड़क और शौचालय की सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रिंसिपल ने सूचित किया कि वि...