बेगुसराय, जुलाई 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सामाजिक अंकेषण (सोशल ऑडिट) शुरू हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के चयनित लगभग 20 प्रतिशत प्राथमिक, मध्य, उच्च, उत्क्रमित उच्च विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) का सामाजिक अंकेषण कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया ग्राम पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक चरणबद्ध तरीके से संचालित होगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय के विभिन्न स्कूलों में किया गया सामाजिक अंकेक्षण अंकेक्षण प्रक्रिया इसी कड़ी में विगत चार दिनों से सांख संकुल के मध्य विद्यालय सांख, उच्च माध्यमिक विद्यालय सांख, मकतब सांख, मकतब तरैया, प्राथमिक विद्यालय मुबार...