कटिहार, अगस्त 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अब सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर और डॉक्टर बनने का सपना साकार करना आसान होगा। शिक्षा विभाग ने जिले के चयनित विद्यालयों में जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष इंटरएक्टिव लर्निंग प्रोग्राम शुरू करने की पहल की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहयोग, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और आधुनिक शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराना है। योजना के तहत जिले के चयनित विद्यालयों में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। छात्रों को नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ जेईई एवं नीट के पैटर्न के अनुरूप पढ़ाई कराई जाएगी। विषयवार विशेषज्ञ कठिन अवधारणाओं को सरल तरीके...