सरकारी स्कूलों के बाहर दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने को शुरू होगा विशेष नामांकन अभियान
बोकारो, जून 17 -- बोकारो जिले के सरकारी स्कूलों के बाहर दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जिला स्तर पर विशेष नामांकन अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के हर एक दिव्यांग बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे ने बताया समग्र शिक्षा के तहत विद्यालय से बाहर चिन्हित दिव्यांग बच्चों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर विशेष नामांकन अभियान शुरू किया जाएगा। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 व राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में यह आवश्यक है कि जिला का कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। जिले में समग्र शिक्षा अंतर्गत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के नामांकन, उपस्थिति व शैक्षणिक सहभागिता को बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.