सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा साल में 12 हजार
हरदोई, मार्च 25 -- बिलग्राम। सरकारी स्कूलों में अब बेहतर पढ़ाई करने वाले बच्चों को सरकार की ओर से तोहफा मिलेगा। कक्षा आठ के छात्र छात्राओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें बिलग्राम ब्लॉक के 21 छात्र छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। सबसे अधिक एक ही कंपोजिट विद्यालय पसनेर में साथ छात्रों ने यह परीक्षा होती है। प्रधानाध्यापक अखिलेन्द्र यादव ने बताया की सभी बच्चों को सम्मान के लिए बीआरसी पर बुलाया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी गिरजेश कटियार ने बताया की कक्षा नौ से कक्षा 12 तक इन छात्र-छात्राओं को प्रति साल 12000 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेगा। सत्र 2026 -27 से यह लागू होगा। उतरे हुए सभी छात्र-छात्राओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.