सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट, 15 जुलाई तक होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
बोकारो, जून 22 -- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जिले में द्वितीय प्रखंड स्तरीय अंडर-12 लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 3 से 5 तक के 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग के नियमित छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार चौबे ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला चरण विद्यालय स्तर पर आयोजित होगा। सभी विद्यालयों में 27 जून तक चयन प्रतियोगिता पूरी कर ली जाएगी। विद्यालय स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की एक बालक और एक बालिका टीम प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता प्रखंड स्तरीय अंडर-12 लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून तक सभी प्रखंडों में संपन्न कराया जाएगा। इस स्तर पर प्रथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.