सरकारी स्कूलों के बच्चों की अंग्रेजी सुधारने के लिए धनबाद हब जिला
धनबाद, अगस्त 11 -- जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा दो से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी में सुधार व दक्ष बनाने की कवायद शुरू हो गई है। स्कूली बच्चों के लिए इंग्लिश लिट्रेसी प्रोग्राम के तहत वन मिलियन इंग्लिश रीडर मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। राज्य मुख्यालय ने बच्चों की अंग्रेजी सुधार के लिए धनबाद समेत राज्य के आठ जिलों का चयन हब जिला के रूप में किया है। हब जिलों को प्रशिक्षण देने के लिए धनबाद के शिक्षकों के लिए जिलास्तरीय उन्मुखीकरण सह बैठक का आयोजन किया गया है। जारी निर्देश कहा गया है कि प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की अंग्रेजी पढ़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए वन मिलियन इंग्लिश रीडर मिशन कार्यक्रम का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस मिशन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.