फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक दौर की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से एक नई पहल की जा रही है। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे लेखन से लेकर वीडियो संपादन तक में निपुण बन सकेंगे। इसके तहत मीडिया एवं एंटरटेनमेंट को वोकेशनल कोर्स के रूप में शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह पहल हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत लागू की जाएगी। इस योजना के अनुसार चयनित सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, जिन पर करीब 14.60 लाख रुपये की लागत आएगी। इन प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.