नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली कांग्रेस ने राजधानी के सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर भाजपा और पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली के हर दस में से एक सरकारी स्कूल की इमारत असुरक्षित और खतरनाक स्थिति में है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के बावजूद सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। स्कूल भवन जर्जर हैं, बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और इसका असर छात्रों के नामांकन पर भी पड़ा है।देवेंद्र के अनुसार, दिल्ली सरकार के अधीन 1270 स्कूल हैं, जिनमें 799 सरकारी और 471 सहायता प्राप्त स्कूल शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि जांच में 108 स्कूल भवनों में से 54 को उपयोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया क...