गंगापार, दिसम्बर 30 -- सिकंदरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी स्कूलों की शिक्षा अब और बेहतर हो रही है। यहां के वातावरण में भी बदलाव आ रहा है। आने वाले समय में सरकारी स्कूलों की शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर हो जाएगी। यह बातें ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकंदरा में आयोजित स्थानीय प्रधिकारियों एव ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय उन्मखीकरण कार्यशाला बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्रा ने कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीओ पंचायत बहरिया रवि दत्त मिश्रा ने भी सरकारी स्कूलों को और बेहतर बनाने की प्रयास की प्रशंसा की। अध्यक्षता बीईओ शिव अवतार व संचालन दीप नारायण सिंह ने किया। मनीलाल, दुर्गावती मिश्रा, माया सिंह, मनोज मौर्य, तीरथ यादव, सत्यनारायण पाल, राज नारायण गुप्ता, राजू श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.