धनबाद, अगस्त 21 -- सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका की संख्या में कमी नहीं आएगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) रांची ने इस संबंध में कवायद शुरू कर दी है। जेसीईआरटी ने जारी आदेश में कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा एक से 12वीं तक की आगामी परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रश्नपत्रों, उत्तरपुस्तिकाओं, प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिकाओं एवं रिपोर्ट कार्ड का मुद्रण तथा ससमय वितरण किया जाना है। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की कक्षावार व विषयवार सही संख्या मांगी गई है। ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की संख्या से संबंधित आवश्यक ब्योरा की इंट्री करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News...