छपरा, जुलाई 20 -- प्रखंडवार प्रगति रिपोर्ट शनिवार को करनी होगी जमा विद्यालयों के भवन विस्तार, खेल मैदान, अतिरिक्त कक्ष निर्माण को अहम कदम युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सारण जिले के सरकारी विद्यालयों की भूमि को कानूनी रूप से सुरक्षित करने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।

शिक्षा विभाग के निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं विद्यालय अवर निरीक्षक को निर्देश जारी करते हुए सरकारी विद्यालयों की भूमि की शत-प्रतिशत जमाबंदी सृजित कराने, दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए अंचल कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराने को कहा है। इस कार्य की प्रखंडवार प्रगति रिपोर्ट अब प्रत्येक शनिवार को जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।

जमा...