सरकारी स्कूलों की छतों पर लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र
नवादा, सितम्बर 23 -- जिले के सरकारी स्कूलों की छतों पर अब ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- छत पर सोलर लगाइए, 98 हजार तक सरकारी मदद पाइएयोजना की शुरुआत बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की पहल पर विद्यालयों में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से बीईओ को विद्यालयों की स्थिति और उपलब्ध छत की जगह से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। विद्यालयों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए सबसे पहले यह जानकारी जुटाई जा रही है कि किस विद्यालय की छत पर कितनी जगह उपलब्ध है और वहां सोलर प्लांट लगाने की कितनी संभावना है। उपलब्ध स्थान के आधार पर संयंत्र की क्षमता तय की जाएगी। इसके लिए विद्यालयवार विवरण तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.