सरकारी स्कूलों की छतों पर चमकेगी सूरज की रोशनी
गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी स्कूल जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होते नजर आएंगे। स्कूलों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शुरुआती चरण में जिले के एक दर्जन से अधिक सरकारी स्कूलों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए स्कूल भवनों की छतों की क्षमता और उपयुक्तता का तकनीकी आकलन किया जाएगा। योजना के लागू होने के बाद स्कूलों में पंखे, कूलर, कंप्यूटर, स्मार्ट कक्षाओं के उपकरण और अन्य विद्युत संसाधनों को सौर ऊर्जा से संचालित किया जा सकेगा।
शिक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से स्कूलों का डाटा जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला स्तर पर उपमंडल अधिकारी और कनिष्ठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.