सरकारी सेवाओं में भी खिलाड़ियों को मिल रहे हैं बेहतर अवसर : जीतनराम मांझी
गया, अप्रैल 24 -- बोधगया प्रखंड के बतसपुर स्थित खेल परिसर में अग्रगामी इंडिया द्वारा तरक्की परियोजना के तहत चल रहे खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि भारत सरकार में एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद के माध्यम से युवा ऊंचे पदों तक पहुंच सकते हैं। जैसा कि देश के कई खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हुए हैं। किशोर-किशोरियों को कम से कम इंटरमीडिएट तक अपनी शिक्षा जारी रखने के साथ-साथ खेल व एथलेटिक्स में भी करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने भविष्य में सांसद निधि से खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट, दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक एवं स्लो साइक्लिंग सहित कई खेलों का आयोजन हुआ। इसमें सात गांवों से कुल 816 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.