सरकारी सुस्ती से किसान परेशान, अब तक बीज उपलब्ध नहीं
नवादा, जून 7 -- नवादा जिले में खरीफ सीजन में अन्नदाताओं की चिंता गहरा गई है। सरकारी स्तर पर अब तक धान के बीजों की उपलब्धता नहीं हो पाने के कारण जिले के किसान बेहद परेशान और असमंजस की स्थिति में हैं। कृषि विभाग हर साल इस समय पर बीज देने की कवायद शुरू कर देता है, लेकिन इस बार रोहिणी नक्षत्र के ढलने और खरीफ सीजन के मुहाने पर खड़े होने के बाद भी सरकारी काउंटरों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सरकारी तंत्र की इस लेटलतीफी ने किसानों को समय पर खेती शुरू करने को लेकर संकट में डाल दिया है। इस बीच, नवादा जिले में खरीफ के आच्छादन का लक्ष्य निर्धारण कर दिया गया है। 01 लाख हेक्टेयर में सम्पूर्ण खरीफ फसलों का आच्छादन होगा, जबकि 89856 हेक्टेयर में धान आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है। अभी प्रखंडवार धान आच्छादन के आंकड़े दुरुस्त किए जा रहे हैं। ऐसे में निर्धारित लक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.