रांची, फरवरी 26 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो विधायक नवीन जायसवाल ने बीते दिनों हुई एयर एंबुलेंस दुर्घटना को सरकारी साजिश करार दिया है। सदन में गुरुवार को उन्होंने कहा कि सरकारी सुविधा के लिए हैंगर में दो-दो एयर एंबुलेंस होने के बावजूद परिवार को किस परिस्थिति में निजी एयर एंबुलेंस की सुविधा लेनी पड़ी, इसकी जांच हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने मरीजों को कम दर पर एयर एंबुलेंस देने का प्रावधान किया है। इसके लिए स्टेट हैंगर में संचालित कार्यालय में 'रेड बर्ड' कंपनी का बड़ा-सा बोर्ड लगा है। कोई व्यक्ति यदि एंबुलेंस लेने के लिए गया तो वहां बताया जाता है, समय लगेगा। जो एयर एंबुलेंस क्रैश हुई, वह 8.30 लाख में गई थी। सरकारी प्रावधान के तहत यदि एंबुलेंस मिलती तो उसके लिए मात्र 2.20 लाख देने पड़ते, लेकिन नहीं मिला। यही नहीं, जायसवाल ने कहा कि उस कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.