चंदौली, अप्रैल 21 -- चंदौली। विकास खंड बरहनी के जेवरियाबाद में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इसमें ढोड़ा बिंद और रविंद्र सिंह ने अपना दावा अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। एडीओ पंचायत प्रेमचंद की देखरेख में पक्ष और विपक्ष में ग्रामीणों का समर्थन प्राप्त किया गया। जिसमें ढोड़ा के समर्थन में 345 ग्रामीणों ने अपना समर्थन दिया। वही रविंद्र सिंह के समर्थन में मात्र 324 ने ग्रामीण रहे। इससे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन ढोड़ा को कर दिया गया। इस मौके पर एडीओ कोऑपरेटिव राजेश सिंह, मनोज त्रिपाठी, अवर अभियंता लघु सिंचाई योगेंद्र सिंह कुशवाहा, नोडल अधिकारी गिरजा प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.