बरेली, मई 18 -- भमोरा। विद्युत उपकेंद्र बल्लिया के अवर अभिंयता ने छह लोगों पर सरकार सम्पत्ति को नुक्सान पहुंचाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।अवर अभियंता शैलेश सिंह ने बताया कि 12-13 मई को आयी आंधी से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जिसकी पेट्रोलिंग उप खंड अधिकारी प्रथम आंवला एवं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड आंवला के कर्मचारियों ने की थी। उस दौरान बल्लिया से कुछ दूर रामपाल कटोरी देवी इंटर कालेज के सामने प्लाटिंग की गई। सात खंभों में दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। पांच खंभे ठीक थे। उस जमीन की प्लाटिंग कराने वाले लोगों ने उनसे मौखिक रूप से खंभे हटाने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। 16 मई की सुबह क्षतिग्रस्त खंभों आदि की मरम्मत करने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया तो पता चला कि प्लाटिंग की जमीन में लगे पांच खंभो को रात्रि के समय ...