नई दिल्ली, जुलाई 11 -- केंद्र सरकार की समिति ने 'सतलुज फिल्म' पर लगे प्रतिबंध को सही ठहराया है। फिल्म की समीक्षा के लिए गठित समिति ने प्रतिबंध जारी रखने की सिफारिश की है, क्योंकि फिल्म कथित तौर पर भारत की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ है। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहन ने किया है। फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने वर्ष 1984 से 1994 के बीच पंजाब में हजारों अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार किए जाने के मामलों की पड़ताल की थी। बाद में, वर्ष 1995 में राज्य पुलिस द्वारा कथित तौर पर उनका अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- सतलुज की मुश्किलें नहीं हो रहीं खत्म, दिलजीत दोसांझ की फिल्म को एक और झटका सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा सुरक्ष...