नई दिल्ली, मई 12 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दोहरीघाट स्टेशन पर सोमवार को मेमू ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सांसद राजीव राय भिड़ गए। यही नहीं एके शर्मा और सांसद राजीव राय ने एक-दूसरे पर कार्यक्रम में बाधा डालने के आरोप लगाए। मंत्री एके शर्मा ने आरोप लगाया कि सपा समर्थकों ने महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पर आने से रोका, जबकि सांसद ने कहा कि मंत्री समर्थकों ने उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया। घटना के दौरान हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि ' लाइव हिन्दुस्तान' इसकी पुष्टि नहीं करता। दोनों पक्षों के बीच ट्रेन संचालन के श्रेय को लेकर पिछले एक सप्ताह से आरोप-प्रत्यारोप चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ...