अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की रफ्तार धीमी है। जिले में एक अप्रैल से गेंहू की खरीद शुरू है। पिछले करीब एक सप्ताह में महज एक एमटी ही गेंहू की खरीद हो पाई है। जिले में 128 एमटी खरीद के लक्ष्य के विरुद्ध 6.200 एमटी गेंहू की खरीद हो पाई है। सोमवार की शाम तक जिले में महज तीन प्रखंड क्रमश: फारबिसगंज, नरपतगंज और पलासी को छोड़कर शेष प्रखंडों में अबतक खाता नहीं खुल पाया है। गेहूं की खरीद शुरू होने के पहले दिन फारबिसगंज प्रखंड में 2.100 एमटी जबकि नरपतगंज में 3.100 एमटी गेंहू की खरीद हुई है। इसके बाद अब तक पलासी प्रखंड में सिर्फ एक एमटी गेहूं की खरीद हुई है, जबकि शेष खरीद केंद्र संचालक कुंडली मारकर बैठे हैं। गेहूं की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ने का एक महत्वपूर्ण कारण सरकार की ओर से निर्धारित समर्थ...