अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद शुरू हो गयी है। विभाग ने इस बार जिले में 128 एमटी गेंहू खरीद का लक्ष्य रखा है। पहले दिन 5.200 एमटी गेंहू खरीद हुई। बुधवार को प्रथम दिन फारबिसगंज प्रखंड में 2.100 एमटी जबकि नरपतगंज में 3.100 एमटी गेंहू की खरीद हुई है। शेष प्रखंडों में पहले दिन खाता नहीं खुला। जिला सहकारिता पदाधिकारी मधुसूदन आनंद ने बताया कि जिले में 15 जून तक गेंहू की खरीद होगी। पिछले साल की तुलना इस बार समर्थन मूल्य 160 रूपये बढ़ाने के बावजूद इस बार बाजार भाव अधिक है, जिस कारण गेंहू की खरीददारी में लक्ष्य हासिल कर पाना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। जिले में इस बार 2585 रूपये समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद होगी। इस बार 172 पैक्स और आठ व्यापार मंडल के माध्यम से गेहूं की खरीद होगी। अररिया प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.