उरई, अप्रैल 11 -- कालपी, संवाददाता। नगर के मोहल्ला कागजीपुरा में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ रहने वाले कुछ लोगों ने सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें उखाड़कर रास्ते के बिल्कुल बीचों-बीच सीवर टैंक के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया है। जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई है।कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा के निवासी गुलाम सादिक ने उपजिलाधिकारी कालपी को दिए एक प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के पास स्थित सरकारी सड़क पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से सीवर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। शिकायत करता के अनुसार इन लोगों ने अपनी दबंगई के बल पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और आम रास्ते को बाधित कर दिया है। उसने यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उसने सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा ...