सरकारी संस्थानों में बढ़ी किलकारियों की गूंज
अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव को लेकर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। पिछले एक साल में इन अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024-25 के मुकाबले 1653 अधिक संस्थागत प्रसव दर्ज किए गए। जिला महिला अस्पताल, जेएन मेडिकल कॉलेज और दीनदयाल अस्पताल में सबसे ज्यादा किलकारियां गूंजीं। जबकि लोधा, अतरौली और बेसवां जैसे कुछ ब्लॉकों में प्रसव संख्या घटने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार शहरी संस्थागत प्रसव वर्ष 2024-25 में 14179 थे, जो 2025-26 में बढ़कर 14577 हो गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 41853 प्रसव से बढ़कर 43119 प्रसव दर्ज किए गए। ग्रामीण क्षेत्र में 1266 प्रसव की बढ़ोतरी हुई। जिले के प्रमुख सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.