जहानाबाद, मई 19 -- अरवल, निज संवाददाता शहर स्थित सरकारी संस्थानों के परिसरों में आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है। परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों को हटाने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। खासकर सरकारी विद्यालयों एवं सरकारी अस्पतालों के परिसर में आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आने-जाने वाले लोग कुत्तों के हमले की चपेट में भी आ जाते हैं। क्षेत्र में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड रहने के कारण आवारा कुत्तो का आतंक कम रहता है। यह भी पढ़ें- अवारा कुत्ते हर माह 1344 लोगों को काटकर जख्मी कर रहे वहीं सदर पीएचसी, प्लस टू बालिका विद्यालय, जीए उच्च विद्यालय, अनुमंडल कार्यालय परिसर एवं प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय परिसर में क...