जौनपुर, अप्रैल 10 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षक एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में शिक्षकों के साथ बैठक की। इससे पहले वीटी गर्ल्स इंटर कालेज में संघ के अध्यक्ष का प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा ने अध्यापिकाओं के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार का सरकारी संस्थाओं के प्रति आकर्षण कम हुआ है। जिसके कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। शिक्षा को देश की उन्नति का मूल आधार बताते हुए कहा कि खैरात बांटने से किसी भी देश की गरीबी का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। यदि परिवार शिक्षित होगा तो वह स्वयं रोजगार के अवसर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.