नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले साल सरकारी संस्थाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की 70,500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें बैंकों और रेलवे के खिलाफ थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोग की ओर से काम करने वाले मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) को कुल 70,584 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 31 दिसंबर 2025 तक 64,905 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया। 2025 के अंत तक कुल 5,679 शिकायतों की जांच या कार्रवाई पूरी नहीं हुई थी। इनमें से 2,002 शिकायतें ऐसी थीं, जो तीन महीने से अधिक समय से लंबित थीं। सीवीओ से अपेक्षा की जाती है कि वे शिकायतों की जांच तीन महीने के भीतर पूरी करें। शिकायतों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने के लिए आयोग समय-समय पर सीवीओ के पास लंबित शिकायतों की समीक्षा करता है।

बैंक ...