बक्सर, सितम्बर 5 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समेकित विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान उन्होंने डीपीआरओ सचिन कुमार से प्रत्येक पंचायत में कम से कम 10 सरकारी संरचनाओं के जीर्णोद्धार व मरम्मत से संबंधित योजनाओं की जानकारी मांगी। इसके साथ ही उन्हें जीपीडीपी में शामिल कराने की कार्रवाई का निर्देश दिया। वीबी-जी-रामजी के जरिए विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित निर्माण योजनाओं को शामिल करने की कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं जिले के नगर निकायों की संरचनाओं व सरकारी संस्थानों की मरम्मत, रंग-रोगन व जीर्णोद्धार करने को कहा गया। साथ ही, शहरी क्षेत...