शामली, फरवरी 27 -- नगर के शिक्षण संस्थानों के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से किया जा रहे अतिक्रमण को लेकर छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल गेट के बाहर अतिक्रमण होने से छात्र-छात्रा को निकलना भी दुर्भर हो गया है। मामले में शिकायत के बाद भी प्रशासन समस्या को लेकर मौन है। कस्बे में सरकारी शिक्षण संस्थानों के बाहर बढ़ते अतिक्रमण ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। मोहल्ला गुजरान इलाके में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय और कंपोजिट विद्यालय बालक नंबर 7 के मुख्य गेट के आसपास दर्जनों वाहन, बुग्गियां और पशु बंधे रहने से व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हो रहा है। इससे न केवल आने-जाने में भारी असुविधा हो रही है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। स्थानीय निवासियों और शिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.