सरकारी शराब ठेके पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने संभाली स्थिति
औरैया, मई 30 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव स्थित नगर पुल के पास सरकारी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ठेके का घेराव कर जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि शराब ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन शराबियों के कारण विवाद और अशांति की स्थिति बनी रहती है, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- 235 लीटर देशी शराब नष्ट, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.