सरकारी शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
मेरठ, जून 23 -- जानी ब्लॉक के अमानुल्लापुर गांव में सरकारी देसी शराब का ठेका खुलने पर महिलाओं ने जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। मंगलवार की सुबह ठेका खुलने पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकमत होकर ठेके पर एकत्र हो गई। महिलाओं का कहना है कि कि गांव की भरी आबादी के बीच देशी शराब का ठेका खुलने से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह खराब हो जाएगा। इससे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अपराधिक घटनाएं बढ़ेगी। साथ ही युवा भी नशाखोरी की तरफ बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर गांव में देशी शराब का ठेका चलने नहीं देगी। हंगामे की सूचना मिलते पर जानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया। उधर, महिलाओं के उग्र रूप देखकर ठेका कर्मी दुकान का ताला बंद कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से ठेके का लाइसेंस तुरंत निरस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.