पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर। शीतलहरी एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पलामू के सभी कोटी के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं प्राईवेट स्कूलों में छह से आठ जनवरी तक के लिए वर्ग प्री नर्सरी, नर्सरी से वर्ग 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेगी। पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि यह आदेश स्कूली एवं साक्षता विभाग की ओर से जारी किया गया है। सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपरोक्त अवधि में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर शैक्षणिक कार्यो का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। अगर उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो सक्षम प्राधिकार अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन करने का निर्णय लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.