आरा, जनवरी 6 -- आरा, हिप्र.। कड़ाके की ठंड को ले जिला प्रशासन की ओर से कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में डीएम तनय सुल्तानिया ने आदेश जारी किया है। जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों की कक्षा एक से आठ तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर आठ जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें नर्सरी, प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। साथ ही कक्षा आठ से उपर की सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन पर सुबह 10 बजे से पहले व दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है। प्री बोर्ड व बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। मालूम हो कि जिले में कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। इस कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.