बगहा, अप्रैल 12 -- बेतिया। हम वैसे निजी विद्यालय हैं जो किताब, कॉपी, जूता, मौजा इत्यादि की बिक्री अपने विद्यालय में नहीं करते हैं। इसके बावजूद हम लोगों पर आरोप लगाया जाता है कि आप लोग किताब और जूता आदि बेच रहे हैं। ऐसे में हम लोगों की सरकार से मांग है कि एक पुस्तक को जारी कर दिया जाए। जिससे सरकारी के साथ निजी विद्यालय में भी उसकी पढ़ाई हो सके। बड़े से बड़े विद्यालय से लेकर छोटे से छोटे विद्यालय में यही पुस्तक की पढ़ाई हो। जिसे हम लोगों पर इल्जाम नहीं लगे। उक्त बातें प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव अब्दुल्ला सरहदी ने रविवार को संत कोलंबस स्कूल में एसोसिएशन की बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे निजी स्कूल है जिनकी फीस 1000 रुपये भी नहीं है। बहुत सारे विद्यालय में नामांकन के अलावे अतिरिक्त कोई भी फीस नहीं ली जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.