सासाराम, मई 11 -- सासाराम,एक संवाददाता। तेजाब हमलों से पीड़ित व्यक्तियों का मुफ्त इलाज जिले के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में हो सकेगा। इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले ही आदेश जारी किया गया था। जिसे ध्यान में रखते हुए सिविल सर्जन द्वारा भी सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को पत्र जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...