नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-5 में कार्यालय खोलकर सरकारी विभाग में टैक्सी चलवाने का झांसा देकर आरोपी दो वाहन लेकर भाग गया। आरोपी ने देहरादून निवासी महिला के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहरादून निवासी मोनिका राजौरिया ने पुलिस को बताया कि उनके पास दो टैक्सी हैं। कुछ समय पहले पति नितिन राजौरिया एक टैक्सी व्हाट्सऐप ग्रुप के संपर्क में आए। ग्रुप से जुड़ने के बाद एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने बताया कि वह व्यावसायिक वाहनों की बुकिंग कराता है। आरोपी ने अपनी पहचान पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी परविंदर कुमार चौहान के रूप में बताई। उसने कहा कि कार्यालय नोएडा के सेक्टर-5 हरौला में है। फोन पर हुई बातचीत के दौरान आरोपी परविंदर ने कहा कि वह उनके वाहनों को सरकारी विभाग में लगवा देगा। शिकायतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.