कुशीनगर, अगस्त 13 -- कुशीनगर। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े स्वयं सहायता समूहों ने लगभग तैयारी पुरी कर ली है। जिले में करीब दो लाख तिरंगा तैयार कराने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को सौंपी गई है, जिसके लिये 40 से अधिक स्वयं सहायता समूह तिरंगा तैयार करने में जुटे हैं। तैयार तिरंगे विभिन्न सरकारी विभागों में भी फहराए जाएंगे। बुधवार को उपायुक्त स्वरोजगार परियोजना निदेशक फैशल आलम ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक की। इसमें तिरंगा निर्माण, उसकी गुणवत्ता और समय से विभागों तक उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान:समूह की 28 महिलाएं सिलेंगी 36 हजार झंडे अधिकारियों को अभियान के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।उ...