हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद में विभिन्न सरकारी विभागों पर बिजली बिल का भारी बकाया सामने आया है। कई विभागों ने लंबे समय से विद्युत देयकों का भुगतान नहीं किया है। इससे वसूली प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। बकाया राशि बढ़ने से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की वसूली प्रभावित हो रही है। यदि समय रहते भुगतान नहीं किया गया तो विभागीय कार्रवाई या कनेक्शन विच्छेदन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कर्ज चुकाने में आम जनता की तरह हुक्मरान भी देरी कर रहे हैं। सबसे अधिक बकाया प्राथमिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों पर है। 441 बिलों के सापेक्ष लगभग 2,85,07,447 रुपये बकाया बताए गए हैं। इसके अतिरिक्त पंचायत भवनों पर 2,25,15,038 रुपये, सामुदायिक शौचालयों पर 43,86,782 रुपये, स्ट्रीट लाइट मद में 29,47,119 रुपये तथा ग्राम पंचायतों पर 11,12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.