मेरठ, मार्च 25 -- नगर निगम ने हाउस टैक्स की वसूली को लेकर अब सख्त रुख कर लिया है। बुधवार को निगम की टीम ने करोड़ों रुपये के टैक्स बकाए के चलते संयुक्त कृषि निदेशक दफ्तर को सील कर दिया, बीएसए दफ्तर पर ताला जड़ दिया। इसके साथ ही 50 से अधिक प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीएओ) शिव कुमार गौतम ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित संयुक्त कृषि निदेशक के कार्यालय पर 1.58 करोड़ का हाउस टैक्स बकाया था, जिसके चलते टीम ने ऑफिस को सील कर दिया। बीएसए कार्यालय पर एक करोड़ चार लाख 96 हजार रुपये का बकाया होने पर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।बिजली बंबा बाईपास स्थित बांके बिहारी इंस्टीट्यूट पर 1.82 करोड़ रुपये के बकाया होने के कारण मेन गेट को सील कर दिया। प्रेम विहार में 23 दुकानों का कॉम्प्लेक्स, नंगला शेरखां में एक फैक्ट्री और मा...