पटना, दिसम्बर 9 -- राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी अब कंप्यूटर चलाएंगे। शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके साथ सभी विद्यालयों में लैब सहित आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को मीडिया को दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एसटीईटी का रिजल्ट आने के बाद टीआर-4 की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। जनवरी के बाद शिक्षक नियुक्ति की संभावना है। उसके बाद ही पुस्तकालयाध्यक्ष की नियुक्ति शुरू होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.