आजमगढ़, जून 28 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील प्रशासन ने शनिवार की दोपहर ग्राम सभा मोलनापुर में सरकारी विद्यालय की भूमि पर चल रहे अवैध मदरसा को ध्वस्त करा दिया। इसके साथ ही प्रशासन ने विद्यालय की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा खाली करा दिया।ग्राम मोलनापुर में गाटा संख्या 68 रकवा.188 हे0 भूमि राजस्व अभिलेखों में प्राथमिक विद्यालय की भूमि है। इस भूमि पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर अवैध रूप से मदरसा चला रहे थे। गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष अच्छेलाल मौर्य ने विद्यालय की भूमि को कब्जा मुक्त करने के डीएम को पत्र दिया था।डीएम के आदेश पर उपजिलाधिकारी फूलपुर ने भूमि की मापी कराने के बाद उसे अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए निर्देश दिया। एसडीएम ने नायब तहसीलदार राजाराम के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक रामआसरे के साथ छह सदस्यीय टीम गठित की। टीम ...