रामपुर, मई 10 -- रामपुर, संवाददाता। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय और पंचायत भवन में चोरों ने खिड़की का सरिया काटकर हुई चोरी के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पट्टी गांव के प्रधानाचार्य राकेश कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि शुक्रवार की देर रात चोरों ने उनकेविद्यालय एवं पंचायत भवन में लगी खिड़की के सरिए को काट लिया और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने विद्यालय से एलईडी, टीबी, गैस सिलेंडर और उपयोग में आने वाले बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने सूचना के बाद आसपास साक्ष्य एकत्र किए और मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- कल्याणपुर पट्टी में सरकारी विद्यालय और पंचायत भवन में चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.