अररिया, मार्च 12 -- जोकीहाट, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में गुरुवार से शैक्षणिक सत्र की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। यह परीक्षा 19 मार्च तक संचालित की जाएगी। पहले दिन की परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया। इस बार की परीक्षा की सबसे खास बात इसकी वितरण प्रणाली रही। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र ई शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षा विभाग के इस कदम को पारदर्शिता और आधुनिकता की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। उमवि बोरैल के एचएम विवेकानंद वर्णवाल ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी विद्यालयों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रश्न पत्रों के पोर्टल के जरिए आने से समय की बचत हुई है और गोपनीयता भी बनी रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.