गिरडीह, मई 21 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के अब सभी सरकारी विद्यालयों में अब सिर्फ बच्चों की आवाज ही नहीं बल्कि पक्षियों कि चहचाहाट भी सुनाई देगी। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इको क्लब मिशन फॉर लाइफ के तहत प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पक्षियों के लिए बर्ड हाउस तैयार किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 10- 10 घोंसले तैयार कर पेड़ों पर लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि इन घोंसलों का निर्माण छात्र, छात्राएं स्वयं करेंगे। सूखा नारियल के जटाओं, रस्सी और फेविकोल की मदद से बच्चों को प्राकृतिक बर्ड हाउस तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिक्षा विभाग ने जून 2026 के अंत तक सभी विद्यालयों में घोंसले तैयार कराने का लक्ष्य...