भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में छात्रों के नामांकन को लेकर एक से 30 अप्रैल तक प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेशोत्सव के दौरान प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का अगली कक्षा में नामांकन होगा। वहीं कक्षा नवम, दशम, 11वीं व 12वीं कक्षा में नामांकन लिया जाएगा। कक्षा एक में जहां आंगनबाड़ी समेत समाज के नए बच्चों का नामांकन होगा। वहीं कक्षा 11वीं में भी मैट्रिक पास छात्र समेत सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के बच्चे नामांकन लेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में प्राथमिक, मध्य, उच्च व इंटर स्कूलों में करीब पांच लाख छात्रों के नामांकन की उम्मीद है। इधर, स्कूल में अब तक नामांकित नहीं हुए बच्चों की भी तलाश हो रही है। नामांकन के दौरान ही कक्षा एक से आठ तक बच्चों को पुस्तकों का सेट दिए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.